Daily Raj Current Affairs 14 February 2026 प्रदेश मे आयोजित सभी प्रतियोगी परीक्षा के लिए नवीनतम समसामयिकी इस प्लेटफॉर्म पर हमेशा प्रोवाइन्ड की जा रही है। अतः आप प्रतिदिन Current Affairs का अभ्यास कर सकते। विश्व , भारत व राजस्थान मे होने वाली सभी घटनाओ का विश्लेषण किया जा रहा है। Daily Current Affairs का अध्ययन करने पर परीक्षा मे औरों से लीड ले सकते है। हाल ही मे आयोजित हो रही प्रतियोगी परीक्षा को ध्यान मे रखकर onliner प्रश्नों को एकत्रित कर रहे है।
Daily Raj Current Affairs 14 February 2026 वर्तमान समय में सभी Competitive Exam में General Awareness के सेक्शन में Latest Current Affairs and Static GK पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं और आपको पता है कि Cut off से अधिक नंबर लाने के लिए Current Affairs बहुत जरुरी है। इसलिए आपको अच्छे नंबर लाने के लिए Daily Current Affairs पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि करेंट अफेयर्स कम समय में ज्यादा नंबर दिलाने में बहुत हेल्प करते हैं।
Daily Current Affairs Overview
| Post Name | Daily Raj Current Affairs 14 February 2026 |
| Date | 14 February 2026 |
| Category | Raj Current Affairs |
| Language | Hindi |
| Join Group | Click Here |
Daily Raj Current Affairs 14 February 2026
1.जागो जगाओ एकता पदयात्रा का शुभारंभ कहां से किया गया ?
(1) चंबल नदी
(2) बनास नदी
(3) पाटली नदी
(4) परवन नदी
Answer – पाटली नदी
2.झुंझुनूं के बांसियाल गांव में 4500 वर्ष पुरानी पुरातात्विक खोज किस काल की है ?
(1) ताम्र पाषाण काल
(2) मौर्य काल
(3) लौह काल
(4) हड़पा काल
Answer – ताम्र पाषाण काल
3.आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना के तहत डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड रखने में राजस्थान का देश में कौनसा स्थान है ?
(1) प्रथम
(2) द्वितीय
(3) तृतीय
(4) चतुर्थ
Answer – तृतीय
4.नाहरगढ़ फोर्ट स्थित जयपुर वैक्स म्यूज़ियम में किस भारतीय महिला क्रिकेटर की वैक्स प्रतिमा स्थापित की जाएगी?
(1) हरमन प्रीत कौर
(2) मिताली राज
(3) सचिन तेंडुलकर
(4) स्मृति मंधना
Answer – हरमन प्रीत कौर
5.चंद्रभागा पशु मेला का आयोजन कहां किया गया ?
(1) बीकानेर
(2) नागौर
(3) झालावाड़
(4) भीलवाड़ा
Answer – झालावाड़
6. इथियोपिया सरकार के 29 सदस्यीय उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने राजस्थान के किस जिले का दौरा किया ?
(1) अजमेर
(2) अलवर
(3) जयपुर
(4) बीकानेर
Answer – अलवर
7.हाल ही भगवान बिस्सा मुंडा की कौनसी जयंती प्रदेश भर में मनाई गई ?
(1) 95 वीं
(2) 100 वीं
(3) 125 वीं
(4) 150 वीं
Answer – 150वीं
8.2025 के राजस्थानी युवा साहित्य पुरस्कार विजेता कौन है ?
(1) सोनाली सुथार
(2) पूनम चंद गोदारा
(3) भोगीलाल पाटीदार
(4) प्रहलाद सिंह झोरड़ा
Answer – पूनमचंद गोदारा
9.देश का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा और बैटरी स्टोरेज प्रॉजेक्ट कहां स्थापित किया जाएगा?
(1) जैसलमेर
(2) बाड़मेर
(3) बीकानेर
(4) जोधपुर
Answer – बीकानेर
10.भारतीय सेना द्वारा मरू ज्वाला व अखंड प्रहार नाम से युद्ध अभ्यास कहां किया गया ?
(1) बाड़मेर
(2) जैसलमेर
(3) फलोदी
(4) बीकानेर
Answer – जैसलमेर
इन्हे भी पढे –
11.हाल ही में पक्षियों की मौत के कारण कौनसी झील चर्चा में रही?
(1) कायलाना झील
(2) डीडवाना झील
(3) सांभर झील
(4) जयसमंद झील
Answer – सांभर झील
12.विकसित राजस्थान 2047 दस्तावेज किसके द्वारा तैयार किया गया है?
(1) नीति आयोग द्वारा
(2) वित्त विभाग द्वारा
(3) रीति आयोग व नीति आयोग द्वारा
(4) सार्वजनिक विभाग द्वारा
Answer – रीति आयोग व नीति आयोग द्वारा
13.वर्तमान में प्रदेश के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का कार्यकाल कब तक है ?
(1) फरवरी 2026
(2) अप्रैल 2026
(3) अगस्त 2026
(4) सितम्बर 2026
Answer – सितम्बर 2026
14.प्रदेश में जन जातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम कहां आयोजित किया गया ?
(1) बांसवाड़ा
(2) डूंगरपुर
(3) उदयपुर
(4) राजसमंद
Answer – डूंगरपुर
15.जनजातीय गौरव सम्मान से सम्मानित मीरा दौजा का संबंध किस खेल से है?
(1) हॉकी
(2) वॉलीबॉल
(3) फुटबॉल
(4) लेक्रोज
Answer – लेक्रोज, मीरा दौजा का संबंध उदयपुर जिले से है।
16.खुशीशाला कार्यक्रम किसके द्वारा प्रारंभ किया गया?
(1) RSSB द्वारा
(2)RSCERT द्वारा
(3)RBSE द्वारा
(4)DIET द्वारा
Answer – RSCERT द्वारा
17.आभानेरी उत्सव किस स्थान पर मनाया गया ?
(1) दौसा
(2) टोंक
(3) जयपुर
(4) कोटा
Answer – दौसा
18.राजस्थान का प्रथम बटरफ्लाई पार्क कहा स्थापित किया गया है?
(1) बांसवाड़ा
(2) चांद बावड़ी दौसा
(3) अंबेरी उदयपुर
(4) कुंभलगढ़ वन्य जीव अभयारण्य
Answer – अंबेरी, उदयपुर
19.कौनसा दिन राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है ?
(1) 10 सितंबर
(2) 5 सितंबर
(3) 10 नवंबर
(4) 11 नवंबर
Answer – 11 नवंबर
20.राजस्थान की किस झील का नाम बदलकर वरुण सागर झील कर दिया गया ?
(1) फॉयसागर झील
(2) जयसमंद झील
(3) नक्की झील
(4) कायलाना झील
Answer – फॉयसागर झील










