Aapka Banti Upanyas Quiz मन्नू भण्डारी द्वारा रचित आपका बंटी उपन्यास एक बाल मनोवैज्ञानिक उपन्यास है। इस उपन्यास मे कुल 16 अध्याय है। उपन्यास के प्रारंभ मे बंटी की आयु नौ वर्ष बताई गई। इस उपन्यास की भूमिका बंटी की जन्म पत्री नाम से भण्डारी ने लिखी। इस उपन्यास का केन्द्रीय पात्र बंटी है। बंटी अजय व शकुन का पुत्र है। शकुन दूसरा विवाह डॉ जोशी के साथ कर लेती है।
बंटी की कल्पनाएं उसे वास्तविकता से दूर लेकर जाती है। वह फूफी व ममी की सुनाई हुई कहानियों मे खोया रहता है। बंटी की ममी शकुन एक आत्मनिर्भर महिला है। वह दिल्ली के मिरिडा हाउस मे प्रिसिंपल है। बंटी शकुन के साथ रहते हुए भी उससे दबा रहता है। उपन्यास का प्रारंभ शकुन व बंटी के भावात्मक वर्णन के साथ प्रारंभ होता है और उपन्यास का अंत बंटी को हॉस्टल मे छोड़े जाने के साथ होता।
आपका बंटी उपन्यास के पात्र
- बंटी ( अजय बत्रा) – केन्द्रीय पात्र
- शकुन – बंटी की माता
- अजय – बंटी का पिता
- मीरा – अजय की दूसरी पत्नी
- डॉ. जोशी – शकुन के दूसरे पति
- टीटू – बंटी का दोस्त
- अमि – डॉ. जोशी का पुत्र
- जोत – डॉ. जोशी की पुत्री
- चीनू – मीरा का पुत्र
- प्रमिला – डॉ. जोशी की मृत पत्नी
- कुन्नी – शर्मा साहब की लड़की
- फूफी – शकुन के घर नौकरानी
मन्नू भण्डारी के उपन्यास
- एक इंच मुस्कान 1962
- आपका बंटी 1971
- महाभोज 1979
- स्वामी 1982
मन्नू भण्डारी के कहानी संग्रह
- मै हार गई
- यही सच है
- एक प्लेट सैलाब
- तीन निगाहों की एक तस्वीर
- त्रिशंकु
नोट – मन्नू भण्डारी ने राजेन्द्र यादव के साथ एक इंच मुस्कान उपन्यास लिखा।
आपका बंटी उपन्यास - मन्नू भण्डारी
Time: 30 Minutes
इन्हे भी पढे –
Aapka Banti Upanyas Quiz FaQ’s
Ans – मन्नू भण्डारी क्ॅ जन्म 1931 मे मध्यप्रदेश के भानपुरा में हुआ था।
Ans – आपकी बंटी मन्नू भण्डारी की रचना है।










