Kafan कफ़न कहानी प्रेमचंद द्वारा रचित अंतिम कहानी मानी जाती है। इस कहानी का प्रकाशन सर्वप्रथम जामिया पत्रिका मे 1935 में हुआ। चाँद पत्रिका मे इसका प्रकशन 1936 में किया गया। इस कहानी का आधार मनोवैज्ञानिक है।
प्रेमचंद की प्रथम मौलिक कहानी संसार का अनमोल रत्न जो जमाना पत्रिका मे उर्दू मे छपी थी। प्रेमचंद का प्रथम उर्दू कहानी संग्रह सोजे वतन था। मदन गोपाल ने प्रेमचंद की कलम का मजदूर नाम से जीवनी लिखी।
कफन कहानी के प्रमुख पात्र
कफन कहानी के प्रमुख पात्र घीसू व माधव है।
इस कहानी की प्रमुख महिला पात्र बुधिया थी जो प्रसव पीड़ा से करार रही थी।
कफ़न कहानी
Q1. मुंशी प्रेमचंद की अंतिम कहानी मानी जाती है ?
- 1. कफ़न
- 2. दो बैलों की कथा
- 3. बड़े भाई साहब
- 4. नमक का दारोगा
Q2. घीसू दो सेर पूरियां मंगवाने में कितने रुपए खर्च किए ?
- 1. एक रुपया
- 2. डेढ़ रुपया
- 3. तीन रुपए
- 4. चार रुपए
Q3. घीसू ने किसको कहा ले जा खूब खा और आशीर्वाद दे! जिसकी कमाई है , वह तो मर गयी। मगर तेरा आशीर्वाद उसे जरूर पहुंचेगा। रोए रोए से आशीर्वाद दो , बड़ी गाढ़ी कमाई के पैसे है।
- 1. शराब वाले को
- 2. जमीदार को
- 3. भिखारी को
- 4. दुकान दार को
Q4. घीसू किस भाव से बोला हमारी आत्मा प्रसन्न हो रही है तो क्या उसे पुन्न न होगा ?
- 1. मनोविज्ञान भाव
- 2. दार्शनिक भाव
- 3. व्यावहारिक भाव
- 4. श्रद्धा भाव
Q5. दुनिया का दस्तूर है , नहीं लोग बाँभनो को हजारों रूपये क्यों देते है ? कौन देखता है ,परलोक में मिलता है या नहीं ! कथन है -
- 1. माधव का
- 2. घीसू का
- 3. बुधिया का
- 4. ब्राह्मणों का
Q6. हां, और क्या ! लाश उठते उठते रात हो जाएगी। रात को कफ़न कौन देखता है ? कथन किसका है -
- 1. माधव का
- 2. घीसू का
- 3. जमीदार का
- 4. गांव के लोगों का
Q7. घीसू व माधव किस वक्त कफ़न लेने के लिए बाजार गए ?
- 1. सुबह
- 2. दोपहर
- 3. शाम
- 4. पांच बजे
Q8. घीसू व माधव के पास कुल कितनी रकम जमा हो गई थी ?
- 1. तीन रुपए
- 2. चार रुपए
- 3. पांच रुपए
- 4. दस रुपए
Q9. लकड़ी तो बहुत है , अब कफ़न चाहिए , तो चलो कोई हल्का सा कफ़न ले ले । कथन किस पात्र का है ?
- 1. माधव का
- 2. घीसू का
- 3. जमीदार का
- 4. महाजन का
Q10. घीसू किसके नाम का ढिंढोरा पीटना जानता था?
- 1. बनिए महाजनों
- 2. जमींदार के नाम
- 3. झाड़ फूड़ के नाम
- 4. सरकार के नाम का
Q11. जमीदार ने घीसू को कितने रुपए दिए?
- 1. दो रुपए
- 2. तीन रुपए
- 3. चार रुपए
- 4. पांच रुपए
Q12. बाप बेटे रोते हुए सबसे पहले किसके पास कफ़न के लिए जाते है ?
- 1. गांव के सेठ के पास
- 2. पड़ोसी के पास
- 3. शराब की दुकान पर
- 4. जमीदार के पास
Q13. आलू खाकर दोनों अलाव के पास किसकी तरह गेंडुलिया मारे पड़े थे ?
- 1. सांप की तरह
- 2. अजगर की तरह
- 3. शेर की तरह
- 4. बिल्ली की तरह
Q14. घीसू ने ठाकुर की बारात में कितनी पुड़िया खाई होगी
- 1. बीस
- 2. पच्चीस
- 3. तीस
- 4. पचास
Q15. घीसू ठाकुर की बारात में कितने वर्ष पूर्व गया था ?
- 1. दस वर्ष
- 2. पंद्रह वर्ष
- 3. सत्रह वर्ष
- 4. बीस वर्ष
Q16. घीसू के कितने लड़के हुए थे ?
- 1. पांच
- 2. सात
- 3. नौ
- 4. दस
Q17. मै सोचता हूं कोई बाल बच्चा हुआ , तो क्या होगा ? सोंठ गुड , तेल , कुछ भी तो नही है घर में ! ये कथन किसका है ?
- 1. माधव का
- 2. घीसू का
- 3. गांव की औरतों का
- 4. महाजन का
Q18. घीसू की औरत मरी तब घीसू कितने दिन तक उसके पास से हिला तक नहीं ?
- 1. दो दिन
- 2. तीन दिन
- 3. चार दिन
- 4. पांच दिन
Q19. क्या दशा है उसकी ? चुडैल का फ़िसाद होगा और क्या ? यहां तो ओझा भी एक रुपया मांगता है ! कथन किस पात्र का है ?
- 1. माधव का
- 2. घीसू का
- 3. जमीदार का
- 4. बुधिया का
Q20. घीसू व माधव दूसरों के खेतों से क्या क्या लाते थे ?
- 1. मटर
- 2. आलू
- 3. ऊख
- 4. उपरोक्त सभी











