Gadal Kahani Quiz रांगेय राघव द्वारा रचित कहानी गदल कहानी प्रेम , आत्मसमर्पण , आत्मपीड़ा एवं त्याग की कहानी है। इस कहानी की नायिका गदल है। डांग क्षेत्र के ग्रामीण जीवन से जुड़ी हुई ये कहानी है। गदल खारी गुर्जर जाति की महिला थी। उसका पहला विवाह गुन्ना के साथ हुआ। गुन्ना के मरने के बाद दूसरा विवाह मौनी के साथ करती है जो लौहर गुर्जर जाति का था।
गदल 45 वर्ष की उम्र मे दूसरा विवाह करती है। गदल के दो पुत्र व दो पुत्रिया थी। सबसे बाद पुत्र निहाल था जिसके दो पुत्र व एक पुत्री थी व सबसे छोटा पुत्र नारायण जिसके दो संतान थी। एक पुत्री चम्पा जिसका ससुराल झाज व दूसरी पुत्री चमेली जिसका ससुराल विश्वरा में था। डोडी गदल का देवर था जो निहाल से बहुत प्रेम करता था।
गदल कहानी के पात्र
- गुन्ना (55 वर्ष ) – गदल का पहला पति
- डोडी (50 वर्ष ) – गदल का देवर
- गदल ( 45 वर्ष ) – कहानी की प्रमुख महिला पात्र
- निहाल ( 30 वर्ष ) – गदल का बड़ा बेटा
- चम्पा –
- चमेली –
- नारायण – गदल का सबसे छोटा बेटा
- मौनी ( 32 वर्ष ) गदल का दूसरा पति
- दुल्लों – मौनी की भाभी व गदल की जेठानी
- पटेल
- गिर्राज
- चिरंजी पुजारी
रांगेय राघव का जीवन परिचय
- जन्म – 1923 आगरा मे
- मृत्यु – 1962 मुंबई मे
- मूलनाम – त्रियम्बक वीर राघवाचार्य
Q1. निम्न में से कौनसा कथन सही नहीं है - Q2. राज के पीसे तो आज तक पिसे है पर राज के लिए धर्म नहीं छोड़ देंगे , यह कथन किसका है? Q3. राज का कानून कल का है , मगर बिरादरी का कानून सदा का है , हमे राज नहीं लेना है , बिरादरी से काम है। ये किसने कहा था ? Q4. कस्बे के बड़े दरोगा से शिकायत कौन करता है ? Q5. दरोगा को रिश्वत किसने दी थी ? Q6. तुम एक ब्याह और क्यों नहीं कर लेते अपनी उमिर लायक ? ये कथन किसने किसको कहा? Q7. गदल के पास दंड धरवाने कौन आया था ? Q8. गदल का विवाह गुन्ना के साथ कितनी उम्र में हुआ था? Q9. सब चले जाते है। एक दिन तेरी देवरानी चली गई , फिर एक एक करके तेरे भतीजे भी चले गए । भैया भी चला गया। पर तू जैसी गई , वैसे तो कोई भी नहीं गया । जग हंसता है , जानती है ? ये कथन किसने किसको कहा Q10. डोडी कौन था जिसकी उम्र कितनी बताई गई है ? Q11. सुन ले, परमेसुरी,जग हंसाई हो रही है। खारियो की तो तूने नाक कटाकर छोड़ी । निहाल ने परम सुरी किसको कहा Q12. अरे, अब लौहरों की बैयर आई है , उन्हें क्यों गरीब खारियो की रोटी भाएगी? ये किसने कहा था Q13. सरम क्यों आएगी इसे ? सरम तो उसे आए , जिसकी आंखों में हया बची हो , ये कथन किसका है ? Q14. कढ़ी खाए! तेरी सींक पर बिल्लियां चलवा दूं । ये किसने कहा ? Q15. हत्यारिन! तुझे कतल कर दूंगा । यह किसने कहा था ? Q16. गदल कहानी का केंद्रीय तत्व क्या है? Q17. गदल कहानी में कुल कितने अंक है? Q18. गदल का देवर डोडी मर गया , सच! मरते वक्त उसके मुंह से तुम्हारा नाम ही निकला था , काकी यह कथन किसका है ? Q19. गदल कहानी का प्रकाशन वर्ष है - Q20. गदल रचना की विधा है -गदल - रांगेय राघव
इन्हे भी पढे –
Gadal Kahani Quiz FaQ’s
Ans – गदल कहानी का प्रकाशन वर्ष 1955 है।
Ans – गदल की आयु 45 वर्ष थी।
Ans – गदल के दूसरे पति का नाम मौनी था जो लौहर गुर्जर जाति का था।
Ans – डोडी गदल का देवर व गुन्ना का भाई था।










