RAJ CURRENT AFFAIRS

JOIN NOW

Daily Current Affairs 14 December 2025

Daily Current Affairs 14 December 2025 : प्रदेश मे आयोजित सभी प्रतियोगी परीक्षा के लिए नवीनतम समसामयिकी इस प्लेटफॉर्म पर हमेशा प्रोवाइन्ड की जा रही है। अतः आप प्रतिदिन Current Affairs का अभ्यास कर सकते। विश्व , भारत व राजस्थान मे होने वाली सभी घटनाओ का विश्लेषण किया जा रहा है। Daily Current Affairs का अध्ययन करने पर परीक्षा मे औरों से लीड ले सकते है। हाल ही मे आयोजित हो रही प्रतियोगी परीक्षा को ध्यान मे रखकर onliner प्रश्नों को एकत्रित कर रहे है।

Daily Current Affairs 14 December 2025 वर्तमान समय में सभी Competitive Exam में General Awareness के सेक्शन में Latest Current Affairs and Static GK पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं और आपको पता है कि Cut off से अधिक नंबर लाने के लिए Current Affairs बहुत जरुरी है। इसलिए आपको अच्छे नंबर लाने के लिए Daily Current Affairs पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि करेंट अफेयर्स कम समय में ज्यादा नंबर दिलाने में बहुत हेल्प करते हैं।

Daily Current Affairs 14 December 2025 Overview

Post NameDaily Current Affairs 14 December 2025
Date14 December 2025
CategoryRaj Current Affairs
LanguageHindi
Join GroupClick Here

Current Affairs 14 December 2025 in Hindi

वर्तमान में परीक्षाओं के दौर में सम सामयिक का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रदेश व देश में घटित हो रही घटनाओं का ज्ञान प्राप्त करने का महत्व अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। विद्यार्थियों को इसका अध्ययन क्षेत्र से संबंधित विशेष घटनाएं व उनके प्रभाव का जानना अपने ज्ञान को उच्च योग्यता दिलाता है । वर्तमान में बढ़ती प्रतिस्पर्था व परीक्षा में सफलता की होड़ में करंट अफेयर्स की अति महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। अतः परीक्षा की तैयारी वर्तमान घटनाओं का ध्यान रखना अति आवश्यक है।

Current affairs play a crucial role during examination periods. Having knowledge of events happening in the state and the country is extremely important.Learning about specific events and their impact within their field of study allows students to enhance their knowledge and achieve higher qualifications.In today’s increasingly competitive environment and the race for success in examinations, current affairs play a crucial role. Therefore, keeping up with current events is essential for exam preparation.

Rajasthan Current Affairs Highlights

❖ मुख्यमंत्री श्री भजन लाल ने जनपथ स्थित अमर ज्योति पर आयोजित सड़क सुरक्षा अभियान के राज्य स्तरीय समारोह में पोस्टर का किया विमोचन।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना मे देय राशि 5000 रुपये से बढ़ाकर 6500 रुपये किए गए।

❖ देश के कुल सौर ऊर्जा क्षमता में राजस्थान की भागीदारी 27.2 प्रतिशत और अक्षय ऊर्जा में 16.43 प्रतिशत।

कुसुम योजना के कंपोनेन्ट एवं कंपोनेन्ट सी मे राजस्थान देश मे प्रथम स्थान पर।

किसान सम्मान के तहत पिछले दो वर्षों में बिजली बिल में 44,558 करोड़ रुपये का अनुदान।

किसान सम्मान निधि के तहत दी जाने वाली राशि 9 हजार से 12 हजार रुपये किया जाएगा।

❖ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नागालैंड के हॉर्नबिल महोत्सव की जीवंत भावना की सराहना की और इसे भारत की सांस्कृतिक समृद्धि तथा इसकी जनजातीय विरासत की चिरस्थायी जीवंतता का एक शक्तिशाली प्रतीक बताया।

❖ केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अथानी में छत्रपति शिवाजी महाराज की 25 फुट ऊँची प्रतिमा का अनावरण किया

❖ असम सरकार के सहकारिता विभाग द्वारा, भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के मार्गदर्शन में आयोजित चौथे सहकारिता मेला 2025 का आज चांदमारी स्थित एईआई ग्राउंड में उद्घाटन किया गया। यह तीन दिवसीय मेला 13 से 15 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य असम में सहकारिता आंदोलन की शक्ति, विविधता और संभावनाओं को प्रदर्शित करना है।

❖ सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भारतीय सैन्य अकादमी में 157वीं पासिंग आउट परेड का अवलोकन किया

दीनदयाल पत्तन प्राधिकरण निर्यात क्षेत्र के लिए सबसे सस्ती ट्रांसपोर्ट सुविधाओं में से एक की सुविधा प्रदान करता है और यह देश के सभी बड़े बंदरगाहों में सबसे कम कार्गो और जहाज से जुड़े शुल्क लेती है। राजस्थान में पहले से ही अंतर्देशीय बंदरगाह सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) की ओर से अधिसूचित किए गए 12 अंतर्देशीय कंटेनर डिपो (आईसीडी) के माध्यम से मिलती हैं।

❖ वीओसी बंदरगाह पर ग्रीन हाइड्रोजन पायलट परियोजना का उद्देश्य ग्रीन हाइड्रोजन या इसके व्युत्पन्न पदार्थों के लिए एक बंकरिंग सुविधा स्थापित करना है, ताकि शिपिंग क्षेत्र में ग्रीन ईंधन के चरणबद्ध विकास का समर्थन किया जा सके।

मणिपुर के आदिवासी समुदायों के लिए गरिमा, सुरक्षा और विकास के अवसर सुनिश्चित करना और देश की प्रगति में उनकी अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना राष्ट्रीय प्राथमिकता है: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु

विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) की ग्लोबल टीबी रिपोर्ट 2025 के अनुसार, भारत में 2015 के बाद से टीबी के नए मामलों में दर्ज हुई 21% की कमी।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज श्री विजयपुरम में स्वातंत्र्यवीर सावरकर जी द्वारा रचित कविता ‘सागरा प्राण तळमळला’ के 115 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को संबोधित किया।

❖ मिशन पोषण 2.0 के तहत सरकारी इमारतों में स्थित दो लाख आंगनवाड़ी केंद्रों को – प्रतिवर्ष 40,000 आंगनवाड़ी केंद्रों की दर से – सक्षम आंगनवाड़ी के रूप में सुदृढ़ किया जा रहा है।

❖ केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव और महापुरुष माधवदेव की सांस्कृतिक विरासत को सहकारिता पुनर्जागरण की आधारशिला बताया।

नोट – रीट मुख्य परीक्षा के लिए Online Test Series – Click Here

1 thought on “Daily Current Affairs 14 December 2025”

Leave a Comment