RAJ CURRENT AFFAIRS

RBSE 10th Result 2026 Update माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10 का रिजल्ट अगले सप्ताह में

By Rajcurrentaffairs

Published On:

Follow Us
RBSE 10th Result 2026 Update

RBSE 10th Result 2026 Update राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा दस की परीक्षा सफलता पूर्वक सम्पन्न करवाई गई। अब आरबीएसई द्वारा कक्षा दस का रिजल्ट व कॉपियाँ चेक करवाने का कार्य करवाया जा चुका है। कॉपियाँ चेकिंग का कार्य पुरी तरह से सम्पन्न हो चुका है। अब बोर्ड द्वारा रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अगले सप्ताह मे कक्षा दस का परिणाम जारी कर सकता है। क्योंकि 01 अप्रैल से नया सत्र प्रारंभ होने जा रहा है। इसलिए इसको पहले बोर्ड 20 मार्च को परिणाम जारी करने वाला था। जो अपरिहार्य कारण से 20 मार्च को परिणाम जारी नहीं हो पाएगा। अब अगले सप्ताह मे परिणाम जारी किया जाएगा।

बोर्ड सचिव गजेन्द्र सिंह राठौर का कथन

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के सचिव गजेन्द्र सिंह राठौर ने बताया है कि इस वर्ष कक्षा 10 का परिणाम निर्धारित समय से पहले जारी करने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। बोर्ड द्वारा परिणाम प्रक्रिया मे तेजी लाने के लिए ये प्रक्रिया अपनाना शुरू की। इसके साथ ही कक्षा 12 का परिणाम भी मार्च माह के अंत मे जारी किया जाएगा। कक्षा 10 का परिणाम अब अगले सप्ताह मे जारी किया जाएगा।

गजेन्द्र सिंह राठौर के अनुसार पहले परिणाम देरी से जारी होने के कारण छात्रों में निराशा छा जाती थी। इसलिए इस बार समय से पूर्व रिजल्ट जारी करके छात्रों की पढ़ाई सुचारु रूप से जारी रहे।बोर्ड द्वारा कक्षा 10 का परिणाम जारी करने के बाद कक्षा 12 का परिणाम जारी किया जाएगा।

इन्हें भी पढे –

उत्तर पुस्तिकाओ की जांच पूर्ण

इस बार 30 हजार से अधिक शिक्षक कक्षा 10 की उत्तर पुस्तिकाओ की जांच मे लगे हुए है। अधिकारियों ने बताया है कि उत्तर पुस्तिकाओ की जांच युद्ध स्तर पर हो रही है। ऐसा माना जाता है कि सभी उत्तर पुस्तिकाओ की जांच पूर्ण हो चुकी है।

इस बार बोर्ड द्वारा डिजिटल निगरानी से पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है। उत्तर पुस्तिका की जांच होने के तुरंत online पोर्टल पर अंक अपलोड कर रहे है। जिससे परिणाम जल्द व सुचारु रूप से होने जा रहा है। कक्षा 10 व कक्षा 12 का परिणाम जारी होने के बाद बोर्ड राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए विस्तृत विज्ञापन जारी करेंगा। इस पात्रता परीक्षा मे लाखों अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रदेश के अलावा बाहरी राज्यों के अभ्यर्थी भी इस परीक्षा मे शामिल होंगे।

परिणाम के बाद कब होगी सप्लीमेंट्री परीक्षा

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10 का परिणाम जारी होने के बाद सप्लीमेंट्री परीक्षा जुलाई माह मे करवाई जा सकती है। सप्लीमेंट्री परीक्षा उन विद्यार्थियों को दी जाती है जिसने एक या दो विषयों मे 33 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त किया हो। सप्लीमेंट्री परीक्षा के माध्यम से उत्तीर्ण होने का वसार दिया जाता है।

RBSE 10 Result 2026 की परीक्षा कब हुई थी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा कक्षा 10 वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 28 फरवरी के बीच आयोजित की। 12 फरवरी को अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई जबकि 28 फरवरी को संस्कृत विषय की परीक्षा सम्पन्न करवाई गई।

कैसे देखे RBSE 10 Result 2026

कक्षा 10 का परिणाम जारी होने के बाद आप निम्न स्टेप का अनुसरण करते हुए अपना परिणाम देख सकते है –

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाए।
  • यहाँ पर RBSE 10 Result 2026 पर क्लिक करे।
  • यहाँ पर चाही गई जानकारी भरे – जैसे अपना रोल नंबर दर्ज करे।
  • रोल नंबर दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करे।
  • अब आपके सामने कक्षा 10 का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • आप इस रिजल्ट को स्क्रीन शॉट या डाउनलोड कर सकते है।

नोट – राजस्थान प्रतियोगी परीक्षा के लिए विश्व , भारत व राजस्थान का करंट अफेयर्स प्रतिदिन पढे – CLICK HERE

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment