RAJ CURRENT AFFAIRS

PM Kisan 22nd Installment Live : 9.32 करोड़ किसानों के खातों मे 22वीं पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 2000 रुपये जमा

By Rajcurrentaffairs

Published On:

Follow Us
PM Kisan 22nd Installment Live

PM Kisan 22nd Installment Live : 19 नवंबर के बाद आज 22वीं किस्त पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में 2000 रुपये जमा होना शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त आज असम की राजधानी गुवाहाटी से जारी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुवाहाटी से सिंगल क्लिक के माध्यम से पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी की। इस योजना के तहत पात्र कृषक को हर वर्ष 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। जिसे 2000 – 2000 रुपये की तीन किस्तों में बांटा गया है।

राजस्थान सरकार द्वारा इन 6000 रुपये के अलावा 3000 हजार की अतिरिक्त सहायता दी जा रही है। इस प्रकार राजस्थान के कृषक को कुल केंद्र व राज्य को मिलाकर 9000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इससे किसानों को आर्थिक सबलता प्रदान होती है।

PM Kisan 22nd Installment Live

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा असम की राजधानी गुवाहाटी से 22 वीं किस्त सिंगल क्लिक के माध्यम से पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त जारी की। इससे देश के 9.32 करोड़ भारतीय किसानों को आर्थिक लाभ पहुंचा। 19 नवंबर को 21 वीं किस्त जारी की थी। किसानों को 22 वीं किस्त का लंबे समय से इंतजार के बाद अब आज लाब मिला। सभी भारतीय किसानों में खुशी की लहर छा गई। क्योंकि इससे किसानों को आर्थिक सबलता प्रदान के साथ आत्मविश्वास जागृत होता है।

PM Kisan e kyc Necessary

22 वीं किस्त ऊन किसानों के खाते मे या रही है जिन्होंने ई-केवाईसी पूरी कर ली है। जिन किसानों ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनके खाते में पैसा आने में दिक्कत हो सकती है। किसान घर बैठे ओटीपी के जरिए ऑनलाइन ई-केवाईसी कर सकते हैं या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक सत्यापन भी करवा सकते हैं। साथ ही बैंक खाते का आधार से जुड़ा होना अनिवार्य है क्योंकि भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किया जाता है।

पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए सरकार ने फेस रिकग्निशन मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया है। इसकी मदद से आप OTP की मदद से घर से ही ईकेवाईसी कर सकते हैं। इसके अलावा आप नजदीकी CSC सेंटर या किसान सेवा केंद्र पर जाकर भी अपनी ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं

पीएम किसान सम्मान निधि अटके तो क्या करे

अगर आपको पीएम किसान योजना का लाभ मिलने में किसी भी तरह की कोई दिक्कत हो रही है, तो आप पीएम किसान योजना के टोल फ्री नंबर 1800-115-526 पर भी संपर्क कर सकते हैं। यहां से आपकी उचित मदद की जाएगी।

किन किसानों को मिलेगा सम्मान निधि योजना का लाभ

किसान सम्मान योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है जिनके पास कृषि योग्य जमीन है और जो भारतीय नागरिक हैं। परिवार में सरकारी नौकरी करने वाला सदस्य या आयकर दाता होने पर लाभ नहीं मिलता। सभी दस्तावेज सही और अपडेट होना जरूरी है ताकि पात्रता में कोई समस्या न आए।

कैसे देखे PM Kisan Status

किसान अपनी 22 वी किसान सम्मान निधि किस्त की स्थिति घर बैठे ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं।

इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।

वहां लाभार्थी सूची, भुगतान की स्थिति और आधार सत्यापन से जुड़ी जानकारी दिखाई देगी।

अगर किसी तरह की गलती नजर आए तो उसे तुरंत सही करवाना जरूरी है ताकि अगली किस्त समय पर मिल सके।

पीएम किसान समान निधि योजना को देखने के लिए यहाँ क्लिक करे –  क्लिक करें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment